भारत के पास क्या है आतंकवाद से निपटने के लिए

 भारत में आतंकवाद से निपटने के लिए किए गए उपाय 

आतंकवाद - रोधी एवं इस्लामिक कट्टरवाद रोधी ( CTCR )  : 

 भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन आतंकवाद , आतंकवाद से मुकाबला करने , कट्टरपंथीकरण , गैरकानूनी क्रियाकलाप ( रोकथाम ) अधिनियम , नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी अधिनियम , फेक इंडियन करेंसी नेटवर्क एफआईसीएन और फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ( एफएटीएफ ) के आतंक के वित्त पोषण को रोकने , काले धन और मनी लॉन्डिंग से निपटने के प्रयासों से संबंधित है। 

 भारत में प्रस्तावित नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर :  

नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के गठन का विचार वर्ष 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा दिया गया था । इसका उद्देश्य आतंकी हमलों को रोकने हेतु समावेशी रणनीति बनाना है लेकिन भारतीय राज्यों में इसकी संरचना व कार्य और इसके अधिदेव पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई है । गृह मामलों की स्थाई संसदीय समिति ने वर्ष 2018 में राज्यसभा में प्रस्तुत एक रिपोर्ट में इस सेंटर के गठन की सिफारिश की है। 

नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर को एक एकल एकीकृत काउंटर टेररिज्म एजेंसी के रूप में गठित करने का विचार दिया गया था लेकिन कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस बात पर आशंका व्यक्त की थी कि इससे राज्य सुरक्षा अभिकरण की कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप हो सकता है जिससे देश के संघीय ढाँचे को भी खतरा पहुँचेगा । इसलिए यह अभी तक अस्तित्व में नहीं आ सका है । एनसीटीसी के जरिए एक एकीकृत कमांड के तहत कई अभिकरणों को एक प्लेटफॉर्म पर ले आकर आतंकवाद से अधिक प्रभावी तरीके से निपटने की योजना थी।

 मल्टी एजेंसी सेंटर ( MAC ) 

आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए मैक यानि मल्टी एजेंसी सेंटर का गठन किया गया था । इसका कार्य शुरू में कारगिल युद्ध के बाद आतंकवादी गतिविधियों से संबंधित प्राप्त सूचना को दैनिक आधार पर साझा करना था । मल्टी एजेंसी सेंटर की स्थापना 2002 में दिल्ली में की गई थी और विभिन्न राज्यों की सहायक मल्टी एजेंसी सेंटरों में आसूचना या ख़ुफ़िया जानकारी के प्रयासों को साझा करने के लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल किए गए । मल्टी एजेंसी सेंटर भारत के विभिन्न आसूचना अभिकरणों जैसे इंटेलिजेंस ब्यूरो , रिसर्च एंड एनालिसिस विंग , वित्तीय खुफिया इकाई , राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की आसूचन अभिकरणों , केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों सहित कई एजेंसियों के साथ आसूचना साझा करता है और साथ ही ये अभिकरण भी मैक के साथ आतंकवाद और देश की आंतरिक सुरक्षा से संबंधित सूचना को साझा करते हैं ।

चहक

SEND RIGHT INFORMATION HUMAN BEING.

Post a Comment

Previous Post Next Post