1.आपको सम्मान सहित सुरक्षित इलाज का अधिकार है, आपको अपनी बीमारी के बारे में जानने का अधिकार है, साथ ही इलाज और उसके परिणाम को भी जानने का अधिकार है।
2. आपको इलाज को ठुकराने का अधिकार है अगर आप अस्पताल में इलाज से संतुष्ट नहीं हैं तो आप इलाज से इनकार कर सकते हैं और आप के इलाज के लिए दूसरी व्यवस्था की जायेगी !
3 आप किसी को अपनी बात कहने का अधिकार दे सकते हैं अगर इलाज के दौरान आप बात नहीं कर सकते हैं तो आप किसी व्यक्ति को इसके लिए चुन सकते हैं जो आपके बारे में इलाज के समय फैसला लेगा।
4.गोपनीयता का अधिकार अस्पताल में आपके पास गोपनीयता का अधिकार है आप डॉक्टर, अस्पताल नर्स आदि से इसके लिए कह सकते हैं।
5.आपके पास अपने रिकार्ड गुप्त रखने का अधिकार है। आप चाहे तो इलाज के समय के दस्तावेज आप कॉन्फिडेंशियल रख सकते हैं।
6. आपको अपना मेडिकल रिकॉर्ड रिव्यू करने का अधिकार है। अगर आप चाहे तो भविष्य में अपने दस्तावेज रिव्यू कर सकते हैं। बशर्ते वह कानूनी तौर पर प्रतिबंधित ना हो !
7. आपको जब तक दूसरा अस्पताल स्वीकार नहीं करता आप को रेफर नहीं किया जा सकता यदि आप का अस्पताल आपको दूसरे अस्पताल में रेफर कर रहा है और दूसरा अस्पताल आप को स्वीकार नहीं कर रहा तो आप को रेफर नहीं किया जा सकता !
8. जिस अस्पताल में आप का इलाज चल रहा है उसमें बाहरी लोग जो अस्पताल से जुड़े हैं और आप के इलाज को प्रभावित कर सकते हैं, उनके बारे में जानने का आप को अधिकार है।
9. आपके ऊपर होने वाली रिसर्च से आप इंकार कर सकते हैं। अगर आप के ऊपर कोई रिसर्च हो रही है और आप इसे नहीं चाहते तो आपके पास अधिकार है कि आप इसके लिए इंकार कर सकते है।
10.आपको अस्पताल की हकीकत जानने का अधिकार है। अगर अस्पताल की हालत अच्छी नहीं है तो आप को अधिकार है कि इसके बारे में सही जानकारी आपको दी जाए।
11.अस्पताल के नियम और शर्त जानने का आप को अधिकार है। अस्पताल में पेमेंट से लेकर हर वह नियम जो आप के इलाज को प्रभावित कर सकता है, उसे जानने का आपका अधिकार है।
12.पोस्टमार्टम करने वाले के बारे में जानने का अधिकार मरीज के परिजन को उस डॉक्टर की जानकारी पहले दी जाएगी जो शव का पोस्टमार्टम करेगा।
ISRO Invites For two Month Offline Course
13. आपको हर तरह के शोषण से दूर रखें जाने का अधिकार किसी भी अस्पताल में कोई भी डॉक्टर आपका हरासमेंट नहीं कर सकता।
14.अपने डॉक्टर के बारे में जानने का अधिकार हैं और अपनी बीमारी को आप अपने डॉक्टर के साथ चर्चा करने व आप का इलाज कौन से डॉक्टर कर रहे हैं, इसे जाने का भी आपको अधिकार है !
मेडिकल हरासमेंट से बचने के लिए आपको क्या-क्या राइट दिए गए हैं इसके लिए आप CLICK यहां देखें।
Tags:
MEDICAL LAW IN INDIA