कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पीजी कोर्सेज में साइंस लेने वाले छात्रों की तादाद ज्यादा, इतने छात्रों ने किया आवेदन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पीजी कोर्सेज में एडमिशन लेने वाले छात्रों का रुझान इस बार साइंस की तरफ बढ़ा है। 49 विभागों में 171 पाठ्यक्रमों के लिए वीरवार तक पहुंचे कुल 16903 आवेदनों में 50 फीसद के करीब साइंस और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन पहुंचे।
- इन पाठ्यक्रमों में पहुंचे सीटों से कई गुणा आवेदन
एमएससी जूलोजी की 60 सीटों पर 852, एलएलबी प्रोफेशनल की 172 सीटों पर 788, एमएससी मैथ की 150 सीटों पर 820, एमएससी फिजिक्स की 120 सीटों पर 732, बाटनी की 60 सीटों पर 721 और एमबीए की 120 सीटों पर 701 आवेदन पहुंचे हैं। इसी के साथ एमएससी केमेस्ट्री नान मैथेमेटिक्ल की 60 सीटों पर 587 व केमेस्ट्री मैथेमेटिकल की 60 सीटों पर 475 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी तरह एमसीए की 120 सीटों पर 438, एमएससी माइक्रोबायोलाजी की 50 सीटों के लिए 403 और बायोटेक्नोलाजी की 40 सीटों पर 405 आवेदन पहुंचे है। परंपरागत कोर्सों में भी एमए राजनीति विज्ञान की 60 सीटों पर 391, एमकाम की 130 सीटों पर 371, एमए अंग्रेजी की 120 सीटों पर 367, एमएससी जियोग्राफी की 60 सीटों पर 347, एमए इतिहास की 60 सीटों पर 324 और एमए मनोविज्ञान की 50 सीटों पर 282 आवेदन पहुंचे हैं।एमएससी फोरेंसिक साइंस की 30 सीटों पर 243, एमएससी पर्यावरण विज्ञान की 40 सीटों पर 237, एमएससी बायोकेमिस्ट्री की 60 सीटों पर 223, एमएससी होम साइंस की 40 सीटों पर 223, एमए अर्थशास्त्र की 60 सीटों पर 206 आवेदन पहुंचने के साथ ही एलएलएम की 172 सीटों पर 200 आवेदन पहुंचे हैं। एमएससी कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 60 सीटों पर 181, एमए संस्कृत 60 सीटों के लिए 126, हिंदी की 60 सीटों के लिए 119 तथा एमए लोकप्रशासन की 60 सीटों के लिए 117 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
16 सितंबर कर सकते हैं आवेदन
कुवि लोकसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि आनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गई थी। दाखिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। उन्होंने बताया कि कुवि के विभिन्न विभागों, संस्थानों में दाखिले की पहली सूची 24 सितंबर को लगेगी वहीं फीस भुगतान की तिथि 27 सितंबर होगी। दाखिले की दूसरी सूची 29 सितंबर को लगेगी व फीस भुगतान की तिथि एक अक्टूबर रहेगी। तीसरी सूची चार अक्टूबर को और इसके लिए फीस भुगतान की तिथि छह अक्टूबर रहेगी।