DSSSB: दिल्ली सरकार के विभागों और निगमों 878 पदों के लिए आवेदन शुरू

DSSSB Application 2022 बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 691 पदों की दो भर्ती अधिसूचनाएं सं.01/2022 और सं.02/2022) 29 दिसंबर 2021 को और तीन भर्ती अधिसूचनाएं (सं.03/2022 सं.04/2022 और सं.05/2022) 4 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in जारी की थी।


दिल्ली सरकार के विभागों और राज्य के चारों नगर निगमों में कुल 878 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 10 जनवरी 2022 से शुरू हो गयी है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा आयोजित की जा रही है। बोर्ड ने इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 691 पदों की दो भर्ती अधिसूचनाएं सं.01/2022 और सं.02/2022) 29 दिसंबर 2021 को और तीन भर्ती अधिसूचनाएं (सं.03/2022, सं.04/2022 और सं.05/2022) 4 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट, dsssb.delhi.gov.in जारी की थी। इन सभी अधिसूचनाओं में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी से 4 फरवरी 2022 तक चलाए जाने का कार्यक्रम डीएसएसएसबी द्वारा घोषित किया गया था।

अप्लाई

डीएसएसएसबी द्वारा विज्ञापित पांचों भर्ती अधिसूचनाओं के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड के अप्लीकेशन पोर्टल, dsssbonline.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद, होम पेज पर ही दिए गए न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपनी आधार संख्या के साथ-साथ मांगे गये विवरणों को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने पंजीकृत विवरणों के माध्यम से लॉग-इन करके सम्बन्धित भर्ती के लिए अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से उम्मीदवार कर सकेंगे।


चहक

SEND RIGHT INFORMATION HUMAN BEING.

Post a Comment

Previous Post Next Post