Indian Military Academy Recruitment 2021

इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून ने मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार IMA Recruitment 2021 के लिए निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय में भेज सकते हैं।

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुक स्पेशल के 12 पद, कुक आईटी के 3 पद, एमटी ड्राइवर के 10 पद, बुकमेकर के 1 पद, एलडीसी के 3 पद, मसालची के 2 पद, वेटर के 11 पद, सफाईवाला के 26 पद, चौकीदार के 4 पद और ग्राउंड्स मैन के 46 पद सहित कुल 188 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुक, ड्राइवर, बुकमेकर और एलडीसी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में 150 अंको के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार IMA Group C Recruitment 2021 के लिए अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज रोज़गार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 45 दिन के अंदर रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।‌ अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें

Click hear

चहक

SEND RIGHT INFORMATION HUMAN BEING.

Post a Comment

Previous Post Next Post