फुंसी दूर करने के घरेलू उपाय

आजकल युवाओं के चेहरे पर पिंपल्स होना बहुत ही आम बात हैं। अधिकतर पिंपल्स की परेशानी महिलाओं और लड़कियों में ज्यादा होती है, जिसका सबसे बड़ा कारण उनके शरीर में हॉर्मोन में बदलाव होता है। पिंपल्स में काफी दर्द भी होता है और अगर आप इन्हे फोड़ देते है तो ये निशान छोड़ देते है, इसलिए हमे इन्हे फोड़ने से बचना चाहिए| आज हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खे बताएँगे जिन्हे आप घर पर आसानी से बना सकते है और इनके इस्तेमाल से आप आसानी से पिंपल्स से छुटकारा भी पा लेंगे –


1 – नीम का जूस – नीम एक ऐसा नाम है जिसे सब जानते है और आपके आसपास आसानी से इसका पेड़ आपको मिल जाएगा| नीम की कुछ ताजा पत्तियों के लेकर उन्हें पीस लेना है, उसके बाद उसे छान लेना है | छानने के बाद जो रस निकलेगा, उस रस को रुई की सहायता से अपने चेहरे पर लगा ले| जब जूस सुख जाए तो चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले, रोजाना ऐसा करने से आपको पिंपल्स से बहुत जल्दी छुटकारा भी मिल जाएगा और चेहरा भी बेदाग और सुन्दर हो जाएगा|

2 – जीरे का पेस्ट – जीरा आपको हर किसी के घर की रसोई में जरूर मिलेगा| आपको थोड़ा सा जीरा लेना है और उसे बारीक पीस लेना है, उसके बाद उसमे थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना ले, पेस्ट ज्यादा गाड़ा भी ना हो और ना ही बिलकुल पतला| उस पेस्ट को पिंपल्स पर लगा दे और सूखने के बाद ताजे पानी से धो ले, इससे आपको बहुत जल्दी फायदा होगा|

3 – हल्दी – हल्दी में एंटीबैक्टीरियल तत्व सबसे ज्यादा पाए जाते है | हल्दी का उपयोग बहुत सारे रोगो में और त्वचा को सुन्दर बनाने में होता है| थोड़ी सी हल्दी लेकर उसमे थोड़ा सा ताजा पानी मिला ले और इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाए, जब पेस्ट सुख जाए तो ठन्डे पानी से चेहरा धो ले, कुछ ही दिनों में आप पाएंगे की पिंपल्स बिलकुल खत्म हो चुके है और आपका चेहरा चमक रहा है|

4 – पुदीना – पुदीना गर्मी में बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है| पुदीने में मेन्थॉल काफी मात्रा में होता है इसीलिए इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है| ताजा पुदीने के कुछ पत्ते लेकर उन्हें बहुत महीन पीस ले और बारीक और साफ़ कपडे में उसे छान ले| पुदीने के इस रस को रुई के साथ चेहरे पर लगा ले| सुख जाने के बाद ठन्डे पानी से चेहरा धो ले | इसके रोजाना इस्तेमाल से पिंपल्स बहुत जल्द सही हो जाते है|

5 – खीरे का पेस्ट – खीरा आमतौर पर सलाद में खाया जाता है| आपको थोड़ा सा खीरे का टुकड़ा लेकर उसका पेस्ट बनाना है, ध्यान रखने वाली बात ये है की खीरा पका हुआ ना ले,कच्चे खीरे का ही उपयोग करे| इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा ले, 20 से 25 मिनट बाद जब पेस्ट सुख जाए तब ठन्डे पानी से धो ले | नियमित रूप से इस उपाय को करने से आपको पिंपल्स से बहुत जल्द छुटकारा मिल जाएगा और आपका चेहरा भी चमकने लगेगा|

चहक

SEND RIGHT INFORMATION HUMAN BEING.

Post a Comment

Previous Post Next Post